झारखंड के चतरा जिले के जंगल में रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई. इस विमान पर 7 लोग सवार थे. एयर एंबुलेंस ने शाम 7.11 मिनट पर रांची से उड़ान भरी थी. शाम 7.45 बजे विमान का संपर्क टूट गया था. डीजीसीए ने बताया कि विमान का रेडियो और रडार संपर्क कोलकाता के बाद टूट गया था और जांच टीम मौके पर भेजी गई है.