विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2025

किन्नरों का दिल देखिए, देशभर से जुटे और बाढ़ राहत के लिए जुटा लिए 25 लाख

अखिल भारत किन्नर सम्मेलन में देशभर से 10 हजार से ज्यादा किन्नर पहुंचे हैं. यहां सभी किन्नरों ने एक दूसरे की मदद से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 25 लाख रुपये भी जुटाए हैं और इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.

किन्नरों का दिल देखिए,  देशभर से जुटे और बाढ़ राहत के लिए जुटा लिए 25 लाख
  • आगरा में अखिल भारत किन्नर सम्मेलन में देशभर से दस हजार से अधिक किन्नर समाज के लोग शामिल हुए हैं
  • सम्मेलन में किन्नरों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 25 लाख रुपये जुटाए और प्रशासन की मदद से भेजे जाएंगे
  • पंजाब में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से फसल, सड़कें और हजारों लोगों का विस्थापन हुआ है
आगरा:

ताजनगरी आगरा में अखिल भारत किन्नर सम्मेलन हो रहा है, जिसमें देशभर से किन्नर समाज के लोग शामिल होने पहुंचे हैं. इस दौरान किन्नरों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 25 लाख रुपये भी जुटाए. बता दें कि किन्नर समाज ने एक बहुत बड़ा कदम उठाते हुए ऐसा किया है. 

अखिल भारत किन्नर सम्मेलन में देशभर से 10 हजार से ज्यादा किन्नर पहुंचे हैं. यहां सभी किन्नरों ने एक दूसरे की मदद से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 25 लाख रुपये भी जुटाए हैं और इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. इन तस्वीरों में सभी किन्नर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और एक किन्नर अपनी झोली में पैसे लिए भी दिख रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के मुताबिक प्रशासन की मदद से ये पैसा पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भिजवाया जाएगा. यहां आपको बता दें कि पंजाब में भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ ने राज्य को भारी नुकसान पहुंचाया है. बाढ़ से फसलों का नुकसान, सड़कों का क्षतिग्रस्त होना और हजारों लोगों का विस्थापन हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस वजह से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सिगंर और एक्टर्स भी इस मुश्किल वक्त में अपने लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. इसमें दिलजीत दोसांझ, गुरु रंधावा आदि कई एक्टर्स का नाम शामिल है. वहीं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और उनकी पत्नी भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए हैं. 

इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा भी नियमित रूप से राहत और बचाव कार्य जारी है. 

लेखक के बारे में
img
मेघा शर्मा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra Akhil Bharat Kinnar Sammelan, Transgender Community Donation, Punjab Flood Relief Fund, Kinnars Donate 25 Lakh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com