हरियाणा (Haryana) के हिसार में अग्निपथ योजना (Agnipath Yojna) के तहत अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान उम्मीदवारों द्वारा कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज दिए जाने के 14 मामले सामने आए हैं. एक आधिकारिक बयान के अनुसार शुक्रवार को इन मामलों का पता चला. आरोप है कि उम्मीदवारों ने फर्जी प्रवेश पत्र के सहारे भर्ती अभियान में शामिल होने का प्रयास किया. बयान के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में कड़ी सतर्कता और पारदर्शिता के कारण ये मामले पकड़े गए और ऐसे उम्मीदवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी. हिसार में अग्निपथ योजना के तहत 12 अगस्त को भर्ती रैली शुरू हुई है जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं.
वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना में भर्ती के लिए दो परीक्षा केंद्रों पर अग्निवीर वायु परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया. सूत्रों ने इसकी जानकरी दी.आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रांची के संस्कार आईटी एवं प्रबंधन सेवा तथा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पर बनाए गए दो केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज अग्निवीर वायु परीक्षा का आयोजन किया गया . इसके माध्यम से अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना में पहले बैच के सैनिकों का चयन किया जाएगा.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा (Rahul Sinha) ने बताया कि पूरे देश में 250 केंद्रों पर तीन पारियों में आज वायु अग्निवीर की परीक्षा आयोजित की गई . उन्होंने बताय कि इन केंद्रों में रांची के भी दो केंद्र शामिल हैं जहां रविवार को परीक्षा का आयोजन हुआ . सिन्हा ने बताया कि इसके लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों एवं मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था. उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी और इसमें कहीं से किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है. इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला एवं परीक्षार्थियों में से अनेक ने बताया की परीक्षा का स्तर कक्षा 12 की परीक्षा के समान ही था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं