बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में चारों तरफ अराजकता तथा गुंडों व माफियाओं का राज है।
लखनऊ:

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था खस्ताहाल हो गई है। चारों ओर माफियाओं का बोलबाला है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस भी कुछ करने में नाकाम है। प्रदेश में पीड़ितों को ही जेल में बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में जिस 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, पुलिस ने इंसाफ दिलाने के बजाय उसे ही जेल में बंद कर दिया।
बसपा अध्यक्ष ने कहा, "सूबे में अराजकता चरम पर है। हमारी पार्टी ने अंबेडकर जयंती पर शहर में होर्डिग लगाने की अनुमति ली, लेकिन सपा सरकार ने रातों-रात उन सभी को उतार दिया। प्रदेश में दलित महापुरुषों की बेहद उपेक्षा हो रही है।"
सपा सरकार पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार की नीतियां ठीक नहीं हैं। चारों तरफ लूट-खसोट चल रही है। राज्य में विकास कार्य ठप हैं और जनता बेहाल है।
राज्य की सपा सरकार के साथ-साथ केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर भी हमला करते हुए मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार किसान, दलित व आदिवासियों के साथ अन्याय कर रही है। केंद्र ने सभी भूमिहीनों को जमीन मुहैया न कराकर वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश में सर्वसमाज के उत्थान पर ध्यान दिया। लेकिन अब न तो राज्य में ऐसा हो रहा है और न ही केंद्र सरकार ऐसी किसी योजना पर काम कर रही है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मायावती, अंबेडकर जयंती, लखनऊ, 2014, Mayawati, Ambedkar Anniversary, Lucknow