CM ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन (India Alliance) को बाहर से समर्थन देने के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पर मुझे भरोसा नहीं है. वह गठबंधन छोड़कर भागी थीं. वह भाजपा की ओर भी जा सकती है.
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "INDIA गठबंधन आगे बढ़ रहा है और यह सरकार बनाने की कगार पर है और यही कारण है कि एक अवसरवादी राजनीतिक नेता के रूप में उन्होंने अग्रिम समर्थन देने के बारे में सोचा, ताकि INDIA ब्लॉक को उनके समर्थन से उन्हें चुनाव लड़ने पश्चिम बंगाल में मदद मिलेगी."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "वह अब जमीनी हकीकत को समझ रही है कि मतदाता INDIA गठबंधन की ओर बढ़ रहे हैं. किस बात ने उन्हें INDIA गठबंधन छोड़ने के लिए(पश्चिम बंगाल में) प्रेरित किया? यह आज तक उन्होंने स्पष्ट नहीं किया...?"
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर बाहर से समर्थन देने के बयान को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है. एनडीए के नेता जहां इस बयान को लेकर निशाना साध रहे हैं, वहीं, महागठबंधन के नेता बचाव में उतर गए हैं.
बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि बंगाल में लड़ाई और दिल्ली में मलाई यह कैसे चलेगा. ममता बनर्जी को इस बात का अंदाजा हो गया है कि हार सुनिश्चित है.
बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी ने टीएमसी को इंडिया गठबंधन का हिस्सा बताती रही थीं. लेकिन बुधवार को उन्होंने इंडिया गठबंधन को बाहर से समर्थन देने का ऐलान किया था, जबकि वो दिल्ली से लेकर बंगाल तक इस गठबंधन से किनारा करती आई हैं. बंगाल में उन्होंने यहां तक कह दिया था कि लेफ्ट और कांग्रेस को वोट देना मतलब बीजेपी को वोट देना है.
ये भी पढ़ें:-
हम केंद्र में सरकार बनाने के लिए INDIA अलायंस को बाहर से देंगे समर्थन : ममता बनर्जी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं