विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2018

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की सजा, पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को 3 महीने की सजा सुनाई है. कोर्ट ने उन्हें 5 करोड़ रुपये का लोन न चुकाने के मामले में यह सजा सुनाई है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की सजा, पुलिस ने लिया हिरासत में
कोर्ट ने राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को तीन महीने की सजा सुनाई है.
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
  • दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में
  • लोन न चुकाने के मामले में सुनाई सजा
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को 3 महीने की सजा सुनाई है. कोर्ट ने उन्हें 5 करोड़ रुपये का लोन न चुकाने के मामले में यह सजा सुनाई है. दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सजा सुनाने के तुरंत बाद ही राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आपको बता दें कि राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा ने साल 2010 में अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए यह लोन लिया था. आपको बता दें कि पिछले दिनों इसी मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पर 1.60 करोड़ रु. प्रति मामला जुर्माना लगाया था और 6 महीने कैद की सजा सुनाई थी. अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की पत्नी राधा पर भी 10 लाख रुपये प्रति केस जुर्माना लगाया था. दोनों को चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में यह सजा सुनाई गई . इस तरह उन्हें लगभग 11.20 करोड़ रु. बतौर जुर्माना चुकाना होगा. हालांकि सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद ही उन्हें जमानत मिल गई थी. 
 


राजपाल यादव ने 2010 में फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, कर्ज अदायगी के लिए जो चेक दिए थे वो बाउंस हो गए थे जिसके बाद मामला अदालत में चला, और अदालत ने राजपाल को दोषी करार दिया था. राजपाल यादव ने 3 से 6 दिसंबर 2013 तक जेल में चार दिन काटे थे, जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट की खंडपीठ ने उनकी अपील पर सजा निलंबित कर दी थी. राजपाल यादव मशहूर कॉमेडियन रहे हैं और उन्होंने 'भूलभुलैया' और 'चुपके चुपके' जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी के जौहर दिखा चुके हैं. 47 वर्षीय राजपाल यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ है. 1999 में राजपाल यादव ने 'दिल क्या करे' से बॉलीवुड करियर शुरू किया था. राजपाल यादव नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पास आउट हैं.  

राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में 6 महीने की सजा, मिली जमानत, 11 करोड़ रु. देना होगा जुर्माना  

VIDEO: राजपाल यादव पर करीब 12 करोड़ का जुर्माना

लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Convicted, Actor Rajpal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com