नाना पाटेकर के निधन के बाद राजपाल यादव उनके गांव पहुंचे. यहां उन्होंने नाना पाटेकर के परिवार और करीबियों से मुलाकात की. राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो के साथ राजपाल यादव ने लिखा, नाना भाऊ के गांव गया. उनके परिवार और करीबियों से मुलाकात की. इससे मुझे उन्हें और करीब से जानने का मौका मिला. वहां के माहौल और लोगों के दिलों में मुझे जो प्यार और सम्मान मिला वह अपने आप में एक अनुभव है. कुछ शख्सियतें कभी अलविदा नहीं कहतीं. वे हमेशा के लिए हमारे बीच ही रह जाती हैं. नाना भाऊ, आप हमेशा अमर रहेंगे.
नाना भाऊ के गाँव जाकर, उनके परिवार और करीबियों से मिलकर उन्हें और करीब से जानने का मौका मिला। वहाँ का माहौल और लोगों के दिलों में उनके लिए जो प्यार और सम्मान देखा, वो अपने आप में एक अलग अनुभव था। कुछ व्यक्तित्व कभी अलविदा नहीं कहते, वो हमेशा अमर रहते हैं। नाना भाऊ, आप हमेशा अमर रहेंगे 🙏
— Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) October 15, 2026
बता दें कि नाना पाटेकर की निधन की खबर पर भी राजपाल यादव काफी भावुक हुए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, "कुछ मुलाकातें और कुछ लोग जिंदगी में हमेशा याद रहते हैं. मुझे वनवास में नाना भाऊ के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करने का सौभाग्य मिला. उनके साथ फिर से काम करना एक खास एक्सपीरियंस था, जिनके काम को मैंने इतने सालों तक देखा और सराहा है." उन्होंने आगे कहा, "मुझे उनसे कई बार मिलने और उन्हें जानने का मौका मिला, न केवल उनके किरदारों के जरिए बल्कि पर्सनली भी. उनकी सादगी और स्नेह हमेशा मेरे दिल में रहेगा. एक असाधारण कलाकार को खोने का दर्द तो होता ही है, लेकिन एक खूबसूरत इंसान को खोने का दर्द उससे भी कहीं अधिक होता है. भाऊ, आपका काम और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी."
नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर को हुआ. उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई गई. उनका अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के पुणे जिले के खड़कवासला के पास डोंजे गांव में उनके 27 एकड़ के फार्महाउस पर हुआ. नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं