विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2011

कुंभकर्ण की तरह सो रहे हैं एंटनी : अच्युतानंदन

अलाप्पुझा: राहुल गांधी को अमूल बेबी कहने के बाद केरल के मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन ने एके एंटनी को कुंभकर्ण करार दिया और कहा कि जब मुंबई पर आतंकवादी हमला कर रहे थे तब रक्षा मंत्री सो रहे थे। एंटनी ने पूर्व में कहा था कि अच्युतानंदन केरल में अपने शासन के पांच वर्ष के दौरान या तो सो रहे थे या सोने का बहाना कर रहे थे। इस पर 87 वर्षीय मार्क्‍सवादी नेता ने कहा, एंटनी कुंभकर्ण की तरह सो रहे हैं। माकपा नेता ने यहां प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में आरोप लगाया, जब आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया तब एंटनी सो रहे थे। केरल के मराड गांव में जब साम्प्रदायिक हिंसा हुई थी तब उन्हें झपकी लेते पाया गया था। मुख्यमंत्री ने रविवार को राहुल गांधी को अमूल बेबी कहा था। उन्होंने यह टिप्पणी राहुल के यह कहने के बाद की थी कि अगर एलडीएफ केरल में चुनाव जीत जाता है तो अगले चुनाव तक राज्य के पास 93 वर्षीय मुख्यमंत्री होगा। अच्युतानंदन की राहुल के खिलाफ टिप्पणी को कांग्रेस के नेताओं ने असभ्य करार दिया है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि लोकपाल विधेयक पर गठित समिति में एंटनी को क्यों शामिल नहीं किया गया। एंटनी ने पूर्व में कहा था कि अच्युतानंदन मुख्यमंत्री पद पर पांच वर्ष सोने या सोने का बहाना करने के बाद भ्रष्टाचार तथा यौन उत्पीड़न की समस्या से निपटने की बात करते हुए अचानक नींद से जाग गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कुंभकर्ण, एंटनी, अच्युतानंदन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com