Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
सलेम को गोली मारने का आरोप जेल में ही बंद देवेंद्र जगताप पर है। पुलिस के मुताबिक, यह गैंगवार का मामला है और इस बात की जांच की जा रही है कि जेल के अंदर बंदूक कैसे पहुंची।
सलेम को गोली मारने का आरोप जेल में ही बंद देवेंद्र जगताप पर है। पुलिस के मुताबिक, यह गैंगवार का मामला है और इस बात की जांच की जा रही है कि जेल के अंदर बंदूक कैसे पहुंची। नवी मुंबई के सीपी अशोक शर्मा ने कहा है कि सलेम पर दो राउंड गोली चली जबकि सलेम के वकील का कहना है कि तीन से चार राउंड गोली चली।
सूत्रों का कहना है कि 1992 मुंबई सीरियल ब्लास्ट के आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को हाल ही में हाई सिक्योरिटी सेल से जनरल बैरक में शिफ्ट किया गया था। पुर्तगाल से सलेम के प्रत्यर्पण के बाद से सलेम पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले 2010 में ऑथर्र रोड जेल में सलेम पर हमला हुआ था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अबु सलेम, मुंबई की जेल, नवी मुंबई की जेल, जेल में हमला, तालोबा जेल, Abu Salem, Navi Mumbai Jail, Attack In Jail, Taloba Jail