दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में राजनीतिक घटनाक्रम में और तेजी आ गई है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन से अब कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाया जाए. इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेता इंडिया गठबंधन के तमाम दलों से बात करने की भी तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी कांग्रेस द्वारा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर कराने से नाराज हैं. साथ ही कहा जा रहा है कि बीते कुछ दिनों में कांग्रेस के नेताओं ने जि तरह की बयानबाजी की है उसे लेकर भी आम आदमी पार्टी में खासी नाराजगी है. बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी चाहती है कि अब एक नया गठबंधन बनाया जाए. और इस गठबंधन में कांग्रेस ना हो.

कांग्रेस ने क्यों कराई थी केजरीवाल पर एफआईआर
दिल्ली में मुफ्त योजनाओं को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. बुधवार को चढ़ते सियासी पारे के बीच यूथ कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. यूथ कांग्रेस ने 25 दिसंबर को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में ये शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत को लेकर दिल्ली यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि हमने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 316, 317 के तहत मामला दर्ज कराया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
तो ऐसे शुरू हुआ था बवाल
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली सरकार की दो बड़ी महिला सम्मान और संजीवनी योजना को लेकर एक नोटिस जारी किया था. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की थी. इस नोटिस के जारी किए जाने के बाद अब संजीवनी योजना और महिला सम्मान योजना पर अब सवाल खड़े हो गए हैं. दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने चेतवानी देते हुए कहा था कि दिल्ली सरकार की इस तरह की फिलहाल कोई योजना नहीं है. आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों इसकी घोषणा की थी .

केजरीवाल ने कहा- ये लोग बौखला गए हैं
दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नोटिस को लेकर अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट लिखा था. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं