विज्ञापन
This Article is From May 01, 2019

2 साल पहले दिल्ली के जीबी रोड से बचाया, फिर हो गई लापता और अब मिली कोलकाता के सोनागाछी से

पिछले साल दिल्ली के संस्कार आश्रम से लापता एक लड़की को कोलकाता में सोनागाछी के रेड लाईट इलाके से मुक्त कराया गया है.

2 साल पहले दिल्ली के जीबी रोड से बचाया, फिर हो गई लापता और अब मिली कोलकाता के सोनागाछी से
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

पिछले साल दिल्ली के संस्कार आश्रम से लापता एक लड़की को कोलकाता में सोनागाछी के रेड लाईट इलाके से मुक्त कराया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. लड़की पिछले साल दिसंबर में संस्कार आश्रम की आठ अन्य महिला निवासियों के साथ लापता हो गई थी. 2017 में दिल्ली के जीबी रोड स्थित रेड लाईट इलाके से बचाये जाने के बाद उन्हें वहां पुनर्वास के लिए रखा गया था.    

सोनागाछी में दिसंबर से मिलेगी एड्स निरोधक दवा

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राजीव रंजन ने बताया कि खुफिया सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की मानव तस्करी रोधी इकाई के अधिकारियों ने पिछले शनिवार को सोनागाछी में छापेमारी की और लड़की को बचाया. उन्होंने बताया कि लड़की को दिल्ली लाया गया और देखभाल एवं पुनर्वास के लिए उसे इस समय नारी निकेतन में रखा गया है.

देखें कैसे इस पूर्व सेक्सवर्कर ने अपनी ज़िंदगी को नई दिशा दी...    

अधिकारी ने बताया कि एक और दो दिसंबर की दरम्यानी रात दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम से 17 से 22 साल की उम्र की नौ लड़कियां भाग गई थीं. उन्होंने बताया कि इन नौ लड़कियों में से आठ नेपाल की थीं जबकि एक बिहार में भागलपुर की थी. नवंबर 2017 में इन लड़कियों को चार अन्य के साथ दिल्ली के जीबी रोड स्थित एक वेश्यालय से मुक्त कराया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
A Girl Found In Kolkata, Mssing Girl Found In Sonagachhi, Kolkata Sonagachi, Red Light Area
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com