विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

जम्‍मू-कश्‍मीर में एक दिन में चौथी बार पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम उल्लंघन, तीन जवान घायल

सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बारामुला जिले के उरी में बाज चौकी पर शाम करीब चार बजे भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की.

जम्‍मू-कश्‍मीर में एक दिन में चौथी बार पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम उल्लंघन, तीन जवान घायल
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
श्रीनगर: पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर रविवार को गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिससे तीन सैनिक घायल हो गये. सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बारामुला जिले के उरी में बाज चौकी पर शाम करीब चार बजे भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की.

सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में तीन सैनिक घायल हो गये जिन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया. इससे पूर्व दिन में पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में तीन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ceasefire Violations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com