विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2019

आर्मी कैंप पर जासूसी करने के आरोप में 3 संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार, whatsapp से करते थे कॉल

सैन्य शिविर पर जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को हरियाणा के हिसार से तीन संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंटों को गिरफ्तार किया है.

आर्मी कैंप पर जासूसी करने के आरोप में 3 संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार, whatsapp से करते थे कॉल
हरियाणा के हिसार से तीन संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार
  • हरियाणा के हिसार से तीन शख्स गिरफ्तार
  • पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप
  • पुलिस कर रही है पूछताछ
हिसार:

सैन्य शिविर पर जासूसी करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को हरियाणा के हिसार से तीन संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंटों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. आरोपियों के मोबाइल फोन में आर्मी कैंप और सैनिकों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं.

उन्नाव रेप कांड की पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाले ट्रक के मालिक ने क्या झूठ बोला है?

पुलिस ने इस संबंध में कहा कि यह तीनों शख्स हिसार छावनी में एक सप्ताह से एक सिविल कंस्ट्रक्शन फर्म में काम कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस ने तीन कथित जासूसों को व्हाट्सएप वॉयस और वीडियो कॉल के जरिए संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में पाया था.

मां से हुआ झगड़ा तो हॉस्पिटल की छत से लड़की ने की सुसाइड की कोशिश, लाइव Video हुआ वायरल

पुलिस ने तीनों संदिग्धों की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासियों के रूप में की है. इनमें से दो शख्स मुजफ्फरनगर और एक शामली के बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इनमें मुजफ्फरपुर से महताब (28), रगीब (34) और खालिद (25) शामली का रहने वाला है.

अनंत सिंह के साथ पुलिस मुख्यालय में खुलेआम घूमता रहा अपराधी भूषण सिंह, किसी ने नहीं दिखाई गिरफ्तार करने की हिम्मत


हिसार पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है.

VIDEO: IMA घोटाला: मास्टरमाइंड मोहम्मद मंसूर खान दिल्ली से गिरफ्तार​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Spies, Army Cantonment, Hisar, Suspected Pakistani Agents Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com