विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

हाफिज़ सईद से जुड़े केस में NIA के तीन अधिकारियों पर 2 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, हुआ तबादला

पिछले महीने दाखिल की गई चार्जशीट में एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम (यूएपीए) के तहत आपराधिक साजिश के आरोप में हाफिज सईद सहित सात लोगों को आरोपी बनाया था.

Also Read in
हाफिज़ सईद से जुड़े केस में NIA के तीन अधिकारियों पर 2 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, हुआ तबादला
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली:

आतंकी सरगना हाफिज़ सईद से जुड़े केस में कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में NIA के तीन अधिकारियों का तबादला किया गया है. कथित तौर पर यह दो करोड़ रुपये की रिश्वत हाफिज सईद से जुड़े मामले से दिल्ली के एक बिजनसमैन का नाम हटाने के लिए मांगी गई थी. अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई एजेंसी को मिली शिकायत के बाद की गई है. डीआईजी रैंक के अधिकारी द्वारा आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है. निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. 

पिछले महीने दाखिल की गई चार्जशीट में एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम (यूएपीए) के तहत आपराधिक साजिश के आरोप में हाफिज सईद सहित सात लोगों को आरोपी बनाया था. 

आतंकी तक पहुंचने के लिए NIA के अफसरों ने बेची सब्जी, फिर ऐसे धर दबोचा

एसपी रैंक के जिस अधिकारी के खिलाफ जांच हो रही है, वह 2007 समझौता विस्फोट मामले का मुख्य जांच अधिकारी था. इस अधिकारी ने अपने दो जूनियर अधिकारियों के साथ दिल्ली के इस बिजनसमैन के यहां पर छापेमारी की थी. 

VIDEO: आतंकी फंडिंग को लेकर जम्मू-कश्मीर में NIA की छापेमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hafiz Saeed, NIA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com