विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2025

बायोकॉन के 26 साल के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, कैंपस में शव मिलने से मची सनसनी

पुलिस की मुताबिक, घटना मंगलवार (30 दिसंबर) दोपहर की है. पुलिस ने बताया कि अनंत कुमार कंपनी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम करता था. पुलिस को शव के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.

बायोकॉन के 26 साल के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, कैंपस में शव मिलने से मची सनसनी
बेंगलुरु:

निजी कंपनी बायोकॉन के 26 साल के एक कर्मचारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. बैंगलुरु में कंपनी के कैंपस में ही कर्मचारी का शव बरामद किया गया है. घटना के बाद कर्मचारियों में सनसनी मच गई. वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि युवक की पहचान अनंत कुमार के रूप में हुई है. जो कर्नाटक के बागलकोट जिले के बनशंकरी का रहने वाला है. उसके पिता का नाम श्रीनाथ है. बताया जा रहा है कि शव कैंपस में ही इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेज-II में कंपनी के परिसर में मिला.

इस घटना के बाद पुलिस हर तरह से जांच में जुटी है. हालांकि अब तक युवक के मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे इलेक्ट्रॉनिक सिटी के कावेरी अस्पताल में ले जाया गया.

फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम करता था अनंत

पुलिस की मुताबिक, घटना मंगलवार (30 दिसंबर) दोपहर की है. पुलिस ने बताया कि अनंत कुमार कंपनी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम करता था. पुलिस को शव के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. अब पुलिस अनंत कुमार के बारे में जानकारी हासिल कर रही है और उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है.

पुलिस के अनुसार, पहली नजर में ऐसा लगता है कि अनंत ऑफिस बिल्डिंग के चौथी मंजिल से पैरापेट दीवार से कूद गया या फिर गिर गया. हालांकि पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है.

पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है, और कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ेंः अमायरा की मौत पर CBSE का बड़ा एक्शन, नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता रद्द; पढ़ रहे छात्रों का क्या होगा?

    Helplines
    Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
    TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
    (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Biocon Employee Death, Biocon Employee Body Found, Bengalulru, Biocon Employee Suspicious Death
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com