- दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
- सीने में दर्द की शिकायत की थी
- रास्ते में ही उसकी मौत हो गई
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) जिले के एक गांव में 22 वर्षीय एक युवक की क्रिकेट खेलने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि जिले के बालवाड़ा थाना क्षेत्र के काटकूट गांव में शनिवार शाम को मैच में गेंदबाजी करते समय इंदल सिंह जादव बंजारा (Indal Singh Jadav Banjara) को बेचैनी महसूस हुई.
दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
बड़वाह सिविल अस्पताल के डॉ.विकास तलवार का कहना है कि युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. डॉक्टर ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सीने में दर्द की शिकायत की थी
डॉ. तलवार ने बताया कि बंजारा को अस्पताल लाने वाले लोगों के हवाले से बताया कि उसने मैच के दौरान सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद युवक एक पेड़ के नीचे बैठ गया.
रास्ते में ही उसकी मौत हो गई
शालीग्राम गुर्जर नामक एक ग्रामीण ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद बंजारा ने बाकी खिलाड़ियों से उसे अस्पताल ले जाने को कहा. उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे बड़वाह सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- वाराणसी पुलिस ने आईआईटी छात्रा से गैंगरेप मामले में तीन को किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का दो-तीन जनवरी को तमिलनाडु और लक्षद्वीप का दौरा, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं