विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2022

झारखंड : 5 साल की मासूम के साथ बलात्कार करने वाला 12 साल का नाबालिग गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को जब यह घटना हुई तो दुकान में नाबालिग आरोपी को छोड़ कर और कोई मौजूद नहीं था. बाद में मासूम जब अपने घर पहुंची तो उसने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.

झारखंड : 5 साल की मासूम के साथ बलात्कार करने वाला 12 साल का नाबालिग गिरफ्तार
आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया.
जमशेदपुर:

झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में शनिवार को पांच वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले 12 साल के नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि लड़के ने अपनी ही दूकान में उस समय कथित रूप से बलात्कार किया जब बच्ची फ्रूटी लेने उसकी दूकान पर गयी थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को जब यह घटना हुई तो दुकान में नाबालिग आरोपी को छोड़ कर और कोई मौजूद नहीं था.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बाद में मासूम जब अपने घर पहुंची तो उसने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के आरोपी नाबालिग को पकड़ कर पूछताछ की और मामला दर्ज कर उसे रांची के बाल सुधार गृह में भेज दिया.

ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद: आठ साल पुराने मामले में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल समेत 61 बरी

गौरतलब है कि 20 अप्रैल की रात्रि खूंटी के ही तोरपा थाना क्षेत्र में एक दस वर्षीय बालिका के साथ आधा दर्जन नाबालिग लड़कों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था, इनमें दो बच्चों की उम्र नौ साल थी. 

VIDEO: सिटी सेंटर: हनुमान मंदिर के सेवादार यूसुफ पेश कर रहे भाईचारे की मिसाल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Minor Girl Rape, Jharkhand, Khunti District, Juvenile Home, Ranchi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com