विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2014

युवराज सिंह को इस पारी की जरूरत थी : महेंद्र सिंह धोनी

युवराज सिंह को इस पारी की जरूरत थी : महेंद्र सिंह धोनी
मीरपुर:

भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि युवराज सिंह को फिर से भरोसा हासिल करने के लिए इस तरह की पारी की जरूरत थी जैसी उन्होंने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली। युवराज की शानदार 60 रन की पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज की।

धोनी ने कहा, युवराज की पारी शानदार थी। उन्होंने बढ़िया तरह से अपनी पारी में रन बनाए। शुरुआत में उन्होंने सेट होने के लिए थोड़ा समय लिया, लेकिन हमें पता है कि जब वह सेट हो जाते हैं तो वह किस तरह के खिलाड़ी हैं। वह विश्व के किसी भी मैदान में चौके छक्के लगा सकते हैं और तेज गेंदबाजों तथा स्पिनरों पर रन बना सकते हैं। यह ऐसी पारी थी, जो उन्हें खुद को जाहिर करने के लिए जरूरी थी और उन्होंने यह कर दिखाया। यह पूछे जाने पर कि क्या टीम सही समय पर पूरी लय में है, धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, मुझे ऐसी ही आशा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, टी-20 वर्ल्ड कप, MS Dhoni, Yuvraj Singh, T-20 World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com