यह ख़बर 03 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मशहूर गायक येसुदास ने कहा, महिलाओं का जींस पहनना भारतीय संस्कृति के खिलाफ

तिरुवनंतपुरम:

मशहूर गायक के. जे. येसुदास ने महिलाओं के जींस पहनने का विरोध करते हुए आज कहा कि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उनके इस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया।

गांधी जयंती के सिलसिले में एक स्वैच्छिक संस्था द्वारा आज यहां आयोजित समारोह में येसुदास ने कहा, 'जींस पहनकर महिलाओं को दूसरों के लिए समस्या पैदा नहीं करना चाहिए.. जो ढंकने लायक है उसे ढंका जाना चाहिए।'

74 वर्षीय गायक ने कहा कि इस तरह की पोशाक भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं, जिसमें सादगी एवं सौम्यता को महिलाओं के सबसे बड़े गुणों में गिना जाता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गायक की टिप्पणी पर विरोध जताते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने शहर में मार्च निकाला। महिला कांग्रेस की नेता बिंदू कृष्णा ने कहा, 'यह पूरी तरह अस्वीकार्य विचार है। इसे सिर्फ महिलाओं के अधिकार के अतिक्रमण के रूप में देखा जाना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'येसुदास महान गायक हैं और संगीत में उनके योगदान पर सभी भारतीयों को गर्व है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने इस तरह की महिला विरोधी टिप्पणी की है।'