विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2015

दिल्ली : जामा मस्जिद के अमरीना गेस्ट हाउस में मिला महिला का शव

दिल्ली : जामा मस्जिद के अमरीना गेस्ट हाउस में मिला महिला का शव
अमरीना गेस्ट हाउस में महिला का शव मिला
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाक़े की अमरीना गेस्ट हाउस में एक महिला का शव मिला है। महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। मृत महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है।

ख़बर के मुताबिक, यह महिला एक व्यक्ति के साथ गेस्ट हाउस आई थी। यह व्यक्ति थोड़ी देर बाद ही जल्द आने की बात कहकर गेस्ट हाउस से चला गया। जब वह व्यक्ति काफी देर तक वापस नहीं आया तो होटल का स्टाफ कमरे में गया जहां उसे महिला की लाश मिली। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस फिलहाल होटल में लगे CCTV को खंगालने में जुटी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, जामा मस्जिद, अमरीना गेस्ट हाउस, Delhi, Amreena Guest House, Jama Maszid