किसानों के आंदोलन (Kisan Andolan) पर केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर तेवर अपनाते रहे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तारीफ़ की है. तारीफ़ के साथ ही खुद को उनका ‘क़र्ज़दा' तक बता डाला. संवैधानिक पद पर रहते हुए भी अक्सर अपने शब्द बाणों से मोदी सरकार को घायल करते रहें राज्यपाल सत्यपाल मलिक के इस ह्रदय परिवर्तन का कारण बना है प्रधानमंत्री का प्रकाश पर्व पर लालक़िले पर भव्य कार्यक्रम करना. सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर जी की 400वीं जयंती पर प्रधानमंत्री ने जिस तरह से लालक़िले पर बड़ा कार्यक्रम किया और देश को संबोधित कर इस आयोजन को नई भव्यता प्रदान की, उसकी सत्यपाल मलिक ने भूरि-भूरि प्रशंसा की.

पीएम को लिखे पत्र में मलिक ने पीएम के इस अंदाज पर न सिर्फ़ ख़ुशी ज़ाहिर की, बल्कि खुद को उनका क़र्ज़दार तक बता डाला. मलिक ने लिखा कि ये आयोजन गुरुतेगबहादुर की पवित्र आत्मा का सुयोग्य सम्मान है और इससे देश-दुनिया में सिख समुदाय के बीच सकारात्मक संदेश गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ध्यान रहे कि किसान आंदोलन के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ गाहे-बगाहे मलिक बयान देते रहे हैं.उन्होंने यहाँ तक कहा था कि सिखों को नाराज़ कर पीएम ने बहुत नुक़सान किया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं