विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2019

महाराष्ट्र के सीएम फड़णवीस पर केस चलेगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर सन 2014 में चुनावी हलफनामे में आपराधिक केसों की जानकारी छिपाने का आरोप

महाराष्ट्र के सीएम फड़णवीस पर केस चलेगा या नहीं? सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर चुनाव में हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप है.
  • कोर्ट ने पूछा कि जानकारी जानबूझकर छिपाई गई या फिर गलती से हुआ
  • सीएम ने कहा- राजनीतिज्ञों पर सैकड़ों मुकदमे रहते हैं, कार्रवाई न हो
  • वकील सतीश उके की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है. सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि 2014 में चुनावी हलफनामे में आपराधिक केसों की जानकारी छिपाने पर  फड़णवीस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए या नहीं.

हालांकि इस दौरान फड़णवीस की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री व राजनीतिक लोगों के खिलाफ 100 मुकदमे रहते हैं. किसी के चुनावी हलफनामे में न देने पर कार्रवाई नहीं हो सकती. वहीं याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाई है इसलिए कार्रवाई होनी चाहिए. कोर्ट ने पूछा कि जानकारी जानबूझकर छिपाई गई या फिर गलती से हुआ, इस मामले को क्यों ना ट्रायल के लिए भेजा जाए.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने फड़णवीस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. उन पर सन 2014 के चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक केसों की जानकारी छिपाने का आरोप है. यह दो केस नागपुर के हैं जिनमें एक मानहानि का और दूसरा ठगी का है. याचिका में फड़णवीस को अयोग्य करार देने की मांग की गई है.

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस बोले, मैं पहले ही कह चुका हूं, दूसरी बार भी मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा

सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कर रहा है. वकील सतीश उके ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि 2014 के चुनाव का नामांकन दाखिल करते समय फड़णवीस ने झूठा हलफनामा दायर किया था. याचिका में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने खिलाफ दो आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाई थी.

VIDEO : सीएम देवेंद्र फड़णवीस का राजनीतिक सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Case Against CM Fadnavis, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com