Mumbai Drug Bust Case: 'बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बेटा आर्यन खान ड्रग्स की अवैध तस्करी (Illicit trafficking) में शामिल था और ड्रग्स की खरीद और वितरण का हिस्सा था.' नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई सेशंस कोर्ट में यह बात कही. दूसरी ओर, बचाव पक्ष, शाहरुख के बेटे के वकील ने कहा कि क्रूज में ड्रग्स छापेमारी के दौरान आर्यन (Aryan Khan)वहां मौजूद नहीं था. उन्होंने कहा, 'आर्यन के पास कैश नहीं था इसलिए वो ड्रग्स खरीद नहीं सकता था. उसके पास से ड्रग्स नहीं मिला इसलिए वो इसका सेवन नहीं करने वाला था.'चेक इन करने से पहले ही एनसीबी ने इन्हें हिरासत में लिया.उन्होंने कहा, 'आर्यन के पास कैश नहीं था इसलिए वो ड्रग्स खरीद नहीं सकता था. उसके पास से ड्रग्स नहीं मिला इसलिए वो इसका सेवन नहीं करने वाला था.' आर्यन के पक्ष में दलील रखते हुए अमित देसाई ने कहा, 'पूरा मामला दोपहर 2 अक्टूबर को शुरू होता है जब मेरे क्लाइंट को एक क्रूज़ शिप में बुलाया जाता है. प्रतीक गाबा ने बुलाया था जो आर्गेनाइजर नहीं है और न ही वो गिरफ्तार हुए हैं. उनके कहने पर यह (आर्यन) वहां पहुंचे लेकिन चेक इन करने से पहले ही एनसीबी ने इन्हें हिरासत में लिया.
अमित देसाई ने कहा, 'अरबाज़ मर्चेंट से 6 ग्राम चरस मिला, लेकिन इसमें दोनों (आर्यन और अरबाज) का नाम जोड़ा गया. आर्यन के पास से कुछ नहीं मिला.' उन्होंने कहा, 'मैं आर्यन पर बात करता हूं. जानकारी के आधार पर एनसीबी को पता चला कि कुछ लोग ड्रग्स का सेवन और बेचने का काम करने वाले हैं लेकिन जो जानकारी मिली, उसके आधार पर आप दे खें कि आर्यन के पास कुछ मिला ही नहीं. न उन्होंने इसका इस्तेमाल किया, न उनके पास ड्रग्स मौजूद था और न ही उन्होंने इसको बेचा. जिस जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई, वो जानकारी आर्यन के मामले में गलत साबित हुई. आर्यन के पास न ही ड्रग्स possession था, न ही उन्होंने इसका उपयोग किया, न कनज्यूम किया और न ही इसे बेचा.' दूसरी ओर, ASG अनिल सिंह ने कहा, 'यह कहना इतना आसान नहीं है कि मैंने ड्रग्स केवल मेरे अपने सेवन के लिए लिया, इसलिए ड्रग्स के जड़ तक जाने के लिए जांच शुरू है. जब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तब दूसरे रिमांड के समय हमने conspiracy की बात कही है, उसका मतलब यही है कि सभी एक डॉप्सरे से जुड़े है.अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें ड्रग peddler भी शामिल हैं. आर्यन खान, अरबाज़ और ड्रग पैडलर के बीच व्हाट्सएप चैट (WhatsApp Chats) भी मिले हैं. हमने यह चैट अदालत को बताए हैं, आपको भी देता हूं.. इसमें bulk quantity की बात की गई है. ज़ाहिर सी बात है कि यह केवल अपने consumption के लिए नहीं है. ऐसे दूसरे भी चैट हैं, जो मैं अदालत में नहीं पढ़ना चाहता लेकिन अंतराष्ट्रीय पैडलर से बातचीत सामने आई है जिसमें हार्ड ड्रग्स का ज़िक्र है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने (अनिल सिंह) ने कहा, 'आर्यन के पास से contraband नहीं मिला, अरबाज़ के पास से मिला. इनका कहना है कि मेरे पास से कुछ नहीं मिला, मेरे दोस्त के पास से मिला और वो भी बहुत कम मात्रा में. मामले की जांच जारी है. हम voluntary statement और पंचनामा को नज़रंदाज़ नहीं कर सकते.अरबाज़ से कॉण्ट्रा बैंड मिला है लेकिन अरबाज़ आर्यन से उसके घर पर मिला. आर्यन ने बताया कि अरबाज़ और वो अच्छे दोस्त हैं. अरबाज़ आर्यन के घर गया, वो लोग एक ही साथ में क्रूज़ गए. यह पता चला है कि आर्यन को भी जानकारी थी कि अरबाज़ के पास कॉण्ट्रा बैंड है. अगर मैं किसी के साथ सफर कर रहा हूँ, अगर उसके पास ड्रग्स है और मुझे उसकी जानकारी है तो उसका मतलाब है conscious possession है, यह possession से कम नहीं है इसलिए यह कहना सही नहीं है कि मेरे पास से कुछ नहीं मिला इसलिए मैं निर्दोष हूं.'
- - ये भी पढ़ें - -
* स्कूल में ज़्यादा महिला स्टाफ हो, तो झगड़े ज़्यादा होते हैं, और फिर सैरिडॉन लेनी पड़ती है : राजस्थान के मंत्री
* लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या "निंदनीय", हम "रक्षात्मक" नहीं : निर्मला सीतारमण
* ''दिल्ली में संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार, एके-47, ग्रेनेड और फर्जी पासपोर्ट बरामद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं