विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2011

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पुजारी की हत्या

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पुजारी सतीश कुमार गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मथुरा: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पुजारी सतीश कुमार गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। 55 वर्षीय गोस्वामी के नौकर ने रविवार को बताया कि शनिवार रात में हरियाणा के मेवात जिले के पुनहना गांव के दो लड़के उनसे मिलने आश्रम आए थे। उसने बताया कि पुजारी अपने परिवार से अलग तुलस्यान भवन आश्रम में रहते थे। नौकर ने बताया कि रात में उसने उनके लिए बिस्तर लगाया और वे तीनों एक ही कमरे में सोए। सुबह में दोनों लड़के गायब थे, जबकि पुजारी मृत पाए गए। उसने बताया कि लड़कों के जाने के लिए उसने ऑटो बुलाया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुजारी, हत्या, वृंदावन, बांके बिहारी मंदिर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com