विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2013

विजय गोयल बने दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी महासचिव विजय गोयल को दिल्ली प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी महासचिव विजय गोयल को दिल्ली प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गोयल को दिल्ली राज्य भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होता है।

गोयल विजेन्द्र गुप्ता की जगह लेंगे, जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है।

गोयल प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री रह चुके हैं। वह पहले भी दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रहे हैं।

नितिन गडकरी के भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद उन्हें महासचिव और असम मामलों का पार्टी प्रभारी बनाया गया था। वह हरियाणा के लिए भी पार्टी प्रभारी रह चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Goyal, विजय गोयल, दिल्ली भाजपा, Delhi BJP, अध्यक्ष
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com