विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2017

उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में आज से तीन दिन भारी बार‌िश का अलर्ट, ओलावृष्ट‌ि की भी चेतावनी

उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में आज से तीन दिन भारी बार‌िश का अलर्ट, ओलावृष्ट‌ि की भी चेतावनी
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी (फाइल फोटो)
  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर के राज्यों में दो दिन के लिए एलर्ट
  • मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में चार से सात अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ
  • तापमान में छह से आठ डिग्री की गिरावट की संभावना
नई दिल्ली: देश के मौसम विभाग ने उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से तीन दिन तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर के राज्यों में दो दिन के लिए एलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली के लोगों को अप्रैल में जहां भीष्ण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था वहीं अब दो दिन उन्हें राहत की उम्मीद है.

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में चार से सात अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होगी. इससे तापमान में छह से आठ डिग्री की गिरावट की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग की वेबसाइट पर इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है.

उत्तरांखड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Met Department, Weather Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com