राजनाथ सिंह का फाइल फोटो
- प्रदेश में पिछले 13 साल से सपा और बसपा की सरकार रही
- दोनों ही दलों ने राज्य को जमकर लूटा है
- आगामी चुनाव में इनके कुचक्र को तोड़कर बीजेपी की सरकार बनेगी
झांसी:
केंद्रीय गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार को कानून-व्यवस्था तथा विकास के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सपा और बसपा के कुचक्र को तोड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे और अंतिम दिन अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण अराजकता की स्थिति है। इस सरकार के कार्यकाल में बलात्कार की घटनाओं में 161 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हर मोर्चे पर पिछड़ चुका उत्तर प्रदेश अब प्रश्न प्रदेश बन गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 13 साल से सपा और बसपा का ही शासन रहा है। दोनों ही दलों ने राज्य को जमकर लूटा है। सवाल यह है कि जनता आखिर कब तक सपा और बसपा रूपी पाटों के बीच पिसती रहेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा इन दोनों दलों का कुचक्र तोड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और जनता को राहत देगी।
सिंह ने कहा कि प्रदेश में इतनी अराजकता क्यों है, राजमार्गो पर बलात्कार क्यों हो रहे हैं, क्यों भ्रष्टाचार संस्थागत हो गया है, पीड़ितों को आपदा राहत क्यों नहीं मिल रही है, नौजवानों को नौकरी क्यों नहीं मिल रही है, आखिर सपा सरकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन क्यों नहीं कर रही है.. ऐसे तमाम सवाल इस वक्त जनता के मन में हैं।
सिंह ने कहा कि संघीय ढांचे में केंद्र और राज्य को मिलकर काम करने होते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार विकास कार्यो को लागू करने में अवरोध पैदा कर रही है।
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राजनाथ सिंह, सपा, बसपा, यूपी विधानसभा चुनाव 2017, Rajnath Singh, SP, BSP, UP Assembly Polls 2017