विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2018

यूपी में दलित महिला को जिंदा जलाया, दो गिरफ्तार और चार आरोपी महिलाएं फरार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक दलित महिला को जिंदा जलाकर कथित रूप से मारने के मामले में पुलिस ने दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार महिला आरोपी अभी फरार हैं.

यूपी में दलित महिला को जिंदा जलाया, दो गिरफ्तार और चार आरोपी महिलाएं फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में लोढ़वारा गांव की कांशीराम कालोनी में गुरुवार को बकरी घुसने का उलाहना देने पर एक दलित महिला को जिंदा जलाकर कथित रूप से मारने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार महिला आरोपी अभी फरार हैं. कर्वी के कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि गुरुवार को बार-बार बकरी घुस जाने का उलहना देने गई दलित महिला शीला (41) को लोढ़वारा गांव की कांशीराम कालोनी में ही रह रहे जुम्मन अपनी पत्नी प्रभा, बेटी राजिया और पड़ोसी राज तिवारी, उसकी पत्नी आरती और एक अन्य महिला मुन्नी बेगम के साथ मिलकर कथित रूप से उसके ऊपर किरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी थी, जिससे इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. महिला को बचाने में उसका पति श्रीराम व बेटा गौरव भी झुलस गया था.उन्होंने बताया कि मृत महिला के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जुम्मन और राज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, फरार चार महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime, Dalit Women, Dalit Woman Burnt Alive, Chitrkoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com