विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2015

धर्मशाला : पहली बार भारत आईं अमेरिकी महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया

धर्मशाला : पहली बार भारत आईं अमेरिकी महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया
प्रतीकात्मक तस्वीर
धर्मशाला: एक अमेरिकी टूरिस्ट ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दो लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। 46 साल की यह महिला पहली बार भारत आई हैं।

नशीला पदार्थ सुंघाकर रेप करने का आरोप...
पुलिस को की गई शिकायत में महिला ने कहा है कि वह मंगलवार की शाम को भीड़ भरे इलाके से गुजर रही थीं जब उन पर दो लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पहले कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया गया और फिर उनका रेप किया गया।

एक महीना पहले ही कैलिफोर्निया से आईं..
सीनियर पुलिस ऑफिसर रेनु शर्मा ने कहा, 'उनका कहना है कि वह 9 बजे के करीब बाहर गई थीं और आधी रात को लौट रही थी। तब किसी ने उन्हें दबोच लिया और उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया जिससे वह बेहोश हो गईं। जब उन्हें होश आया उन्हें पता चला कि उनका रेप किया गया है। फिर वह पुलिस स्टेशन आईं।' महिला एक महीना पहले अकेले कैलिफोर्निया से आई बताई जाती हैं। वह कुल्लू औऱ मनाली भी गईं और फिर धर्मशाला आईं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
धर्मशाला : पहली बार भारत आईं अमेरिकी महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com