विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2017

अमेरिकी दूतावास ने भी की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की निंदा

बयान में कहा, "भारत में अमेरिकी मिशन भारत व दुनिया भर में प्रेस की आजादी के समर्थकों के साथ मिलकर बेंगलुरु में सम्मानित पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की निदा करता है."

अमेरिकी दूतावास ने भी की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की निंदा
पत्रकार गौरी लंकेश (फाइल फोटो)
  • बेंगलुरु में पत्रकार लंकेश की हत्या
  • देश में कई स्थानों पर पत्रकार कर रहे हैं विरोद प्रदर्शन
  • पुलिस से जल्द जांच की उम्मीद
नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या किए जाने के बाद पूरे देश में कई शहरों में पत्रकार बिरादरी प्रदर्शन कर रही है. इस बीच अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार-सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की निंदा की. दूतावास ने एक बयान में कहा, "भारत में अमेरिकी मिशन भारत व दुनिया भर में प्रेस की आजादी के समर्थकों के साथ मिलकर बेंगलुरु में सम्मानित पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की निदा करता है."

इसमें कहा गया है, "हम सुश्री लंकेश के परिवार, मित्रों व सहयोगियों के साथ संवेदना प्रकट करते हैं." गौरी की अज्ञात हमलावरों ने बेंगलुरु में मंगलवार की रात उनके निवास पर गोली मारकर हत्या कर दी. वह लोकप्रिय कन्नड़ अखबार 'लंकेश पत्रिके' की संपादक थीं.

यह भी पढ़े : गौरी लंकेश नहीं मारी गईं, समाज की संवेदना और करुणा मर गई

कर्नाटक सरकार ने बुधवार को कहा कि एक विशेष जांच दल गौरी की हत्या की जांच करेगा. इस हत्या की राज्य और देश भर निंदा हो रही है और इसे लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं.
VIDEO: गौरी लंकेश की हत्या की घटना पर राहुल का बयान

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना पर कर्नाटक सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.(IANS की रिपोर्ट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Lankesh Killing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com