विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2013

संप्रग, राजग ने 2008 के विश्वास मत के दौरान सांसदों को रिश्वत देने का प्रयास किया था : पप्पू

संप्रग, राजग ने 2008 के विश्वास मत के दौरान सांसदों को रिश्वत देने का प्रयास किया था : पप्पू
पप्पू यादव की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादप ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि साल 2008 के विश्वासमत के दौरान संप्रग और राजग दोनों ने समर्थन करने के एवज में सांसदों को बड़ी धनराशि देने की पेशकश की थी।

पप्पू ने अपनी पुस्तक 'द्रोहकाल का पथिक' में लिखा कि उनकी इंडियन फेडेरल डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन सांसदों को 2001 में तत्कालीन वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा की ओर से राजग में शामिल होने के लिए पैसा मिला था।

इस आशय का दावा पप्पू की पुस्तक में किया गया है जिसका विमोचन जाने माने समालोचक नामवर सिंह ने दिग्विजय सिंह, मुलायत सिंह यादव और रामविलास पासवान की उपस्थिति में किया।

इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए राज्यसभा में भाजपा के उपनेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'देश में सभी को बोलने का अधिकार है। क्या आप उन्हें (पप्पू को) गंभीरता से लेते हैं। उनके खिलाफ काफी मामले हैं। यशवंत सिन्हा इसे खारिज कर चुके हैं।'

इस बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा, 'वह यहां पर पुस्तक का विमोचन करने आए है, राजनीति करने नहीं।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ब्राजील की गायों में दौड़ रहा 'कृष्णा' का खून, समझें भावनगर के महाराज के गिफ्ट से कैसे बनी इतनी बड़ी मिल्क इंडस्ट्री?
संप्रग, राजग ने 2008 के विश्वास मत के दौरान सांसदों को रिश्वत देने का प्रयास किया था : पप्पू
5 साल... 5 हजार वीजा और ₹300 करोड़ की कमाई, दिल्‍ली पुलिस ने फर्जी वीजा फैक्‍ट्री का किया भंडाफोड़
Next Article
5 साल... 5 हजार वीजा और ₹300 करोड़ की कमाई, दिल्‍ली पुलिस ने फर्जी वीजा फैक्‍ट्री का किया भंडाफोड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com