विज्ञापन
7 years ago

उत्तर प्रदेश (UP) और बिहार (Bihar) में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने आम लोगों की समस्या बढ़ा दी है. दोनों ही राज्य के कई जिलों में सड़क से लेकर स्कूल और अस्पताल तक जल जमाव की स्थिति है. बारिश की वजह से हुए जलजमाव और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए राज्य सरकारों ने अगले कुछ दिनों तक स्कूल और कॉलेजों को बंद करने के फैसला किया है. बता दें कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बिहार और यूपी के कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है. बिहार (Bihar) की राजधानी पटना में भी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं, यूपी (UP) के सीएम ने बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी सरकारी अधिकारी की छुट्टी रद्द कर दी है. उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और बनारस समेत आसपास के जिलों में बारिश का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. बिहार और यूपी में अभी तक की बारिश में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. अकेले यूपी में 87 लोगों की जान गई है. दोनों ही राज्यों में हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की कई टीमें काम कर रही हैं. मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दोनों ही राज्यों में तीन अक्टूबर के बाद लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. 

UP- Bihar Rain Updates: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
UP-Bihar Rain, Rain Alert In UP-Bihar, More Then 100 Died In UP-Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com