कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उन्नाव जिले में आग के हवाले की गई बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद उसके परिजन से मुलाकात की. परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, 'पीड़िता के पूरे परिवार को पिछले एक साल से लगातार परेशान किया जा रहा था. मुझे सुनने को मिला है कि दोषियों के भाजपा से कनेक्शन हैं. इसलिए वे अभी तक बचे हुए थे. राज्य में अपराधियों के बीच कोई डर नहीं है. मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन उन्होंने राज्य को क्या बना दिया. मुझे लगता है कि यहां महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है.'
प्रियंका उत्तर प्रदेश की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंची थीं. इससे पहले, प्रियंका ने ट्वीट किया 'मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह उन्नाव पीड़िता के परिवार को दुख की इस घड़ी में हिम्मत दे.' उन्होंने कहा, ‘यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए. सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन यह उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
साथ ही प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पीड़िता को तत्काल सुरक्षा क्यों नहीं दी? जिस अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना किया, उस पर क्या कार्रवाई हुई? उत्तर प्रदेश में रोज-रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसे रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?'
Priyanka Gandhi Vadra on Unnao rape case: Victim's whole family has been constantly harassed since last year. I have heard that the culprits have some BJP connection. That is why they were being shielded. There is no fear among criminals in the state. pic.twitter.com/eDP5QOHXoX
— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019
पीड़िता को गुरुवार को उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ से एयरलिफ़्ट कर दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सफ़दरजंग अस्पताल में पीड़िता के लिए अलग आईसीयू बनाया गया था. जहां डॉक्टरों की एक टीम लगातार निगरानी कर रही थी. लेकिन आख़िरकार उसे बचाया नहीं जा सका. उधर, रेप पीड़िता के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि लड़की के जलाए जाने के बाद से उन्हें लगातार धमकी दी जा रही है. और ये धमकी वो दे रहे हैं जिन आरोपियों ने उसे जलाया था.
उन्नाव रेप पीड़िता के दर्द से कहराते हुए आखिरी शब्द थे, 'भईया, हमें बचा लीजिए'
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे आग के हवाले करने से पहले उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से गोदा गया. हमला करने वाले वही लोग थे, जिन पर उससे रेप करने का आरोप था. वह अपने रेप मामले में कोर्ट की सुनवाई के लिए रायबरेली जा रही थी, तभी पांच लोगों ने उसे घेरकर आग के हवाले कर दिया. जब पीड़िता को दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा था, तो वह पूरे रास्ते होश में थी, और उसने पांचों आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस को बयान दिया.
Congress General Secretary for UP (East) Priyanka Gandhi Vadra meets family of Unnao rape victim. pic.twitter.com/t8qVNGFG5r
— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019
पीड़िता ने पुलिस को बताया, 'तड़के चार बजे मैं रायबरेली के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रही थी. पांच लोग (उसने नाम भी बताए) मेरा इंतजार कर रहे थे. उन्होंने मुझे घेर लिया और पहले डंडे से मेरे पांव पर मारा और फिर मेरी गर्दन पर चाकू वार किया. उसके बाद उन्होंने मुझ पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी.' साथ ही उन्होंने बताया, 'जब मैंने चिल्लाना शुरू किया तो भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को बुलाया गया.'
उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर CM योगी ने कहा- बहुत दुख की बात है, दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद रात करीब 11.40 उन्हें दिल का दौरा पड़ा. डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाने में डॉक्टर नाकाम रहे. 11.40 बजे पीड़िता ने दम तोड़ दिया.
VIDEO: क्या सरकार को महसूस नहीं होता बेटियों का दर्द? : स्वाति मालीवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं