विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2019

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने PM मोदी को पत्र लिखकर की यह मांग...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग की है.

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने PM मोदी को पत्र लिखकर की यह मांग...
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे. (फाइल फोटो)
मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग की है. वर्तमान में तमिल, संस्कृत, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, और ओड़िया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिला है. महाराष्ट्र सरकार के एक आधिकारिक बयान में ठाकरे ने कहा, 'राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर विशेषज्ञ समिति का गठन किया था जिसने 16 नवंबर 2013 को अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंपी थी.'

मराठी शास्त्रीय भाषा का दर्जा पाने की सभी अर्हताओं को पूरा करती है, लेकिन यह मुद्दा केंद्र के संस्कृति विभाग में लंबित पड़ा है. पत्र में ठाकरे ने कहा कि मुद्दा लंबे समय से लंबित है. उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखने की मांग की है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Marathi, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com