विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2017

इंडिगो कर्मचारियों ने फिर की यात्री के साथ बदसलूकी, प्रबंधन ने दो को किया निलंबित

रविवार को हुई थी महिला यात्री के साथ बदसलूकी, महिला ने की थी शिकायत

Also Read in
इंडिगो कर्मचारियों ने फिर की यात्री के साथ बदसलूकी, प्रबंधन ने दो को किया निलंबित
प्रतीकात्मक फोटो
  • कुछ दिन पहले भी इंडिगो के कर्मचारियों ने की थी यात्री के साथ बदसलूकी
  • लगातार बढ़ रहे हैं बदसलूकी के मामले
  • महिला ने की थी इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत
नई दिल्ली: विमानन कंपनी इंडिगो ने कथित रूप से गुवाहाटी हवाई अड्डे पर महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. घटना वकील कृष्णा शर्मा के साथ रविवार को हुई थी. घटना के दौरान एक कर्मचारी ने उनके मोबाइल से खींची गई तस्वरी को हटाने के लिए उनके साथ बदसलूकी की थी.

यह भी पढ़ें: यात्री पर हमला : एयर इंडिया ने इंडिगो की बदनामी को विज्ञापनों में भुनाया

कर्मचारी ने महिला के हाथ से उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था. बाद में महिला ने इस बर्ताव के लिए इंडिगो से शिकायत की थी. इंडिगो ने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा कि उनकी शिकायत के आधार पर दो कर्मचारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित किया है. इस बारे में संपर्क करने पर शर्मा ने बताया कि मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि इंडिगो ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की है.

VIDEO: जब यात्री से भिड़ गए थे इंडिगो के स्टाफ 

हालांकि, उन्होंने घटना पर कुछ और कहने से इनकार कर दिया. इंडिगो ने बयान में कहा कि एयरलाइन इस बारे में एयरलाइन के साथ संपर्क में है और इस घटना को लेकर खेद जता चुकी है.(इनपुट भाषा से )
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo, Misbehaving With Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com