- कैपिटॉल बिल्डिंग में हिंसा के बाद ट्विटर ने उठाए बड़े कदम
- ट्रंप समर्थक QAnon से जुड़े हजारों अकाउंट निलंबित
- ट्रंप का अकाउंट पहले से ही है सस्पेंड
सोशल मीडिया कंपनी Twitter ने सोमवार को घोषणा की है कि उसने ट्रंप समर्थक QAnon conspiracy थ्योरी से जुड़े '70,000 से ज्यादा' ट्विटर हैंडल्स को निलंबित कर दिया है. प्लेटफॉर्म का यह कदम पिछले हफ्ते अमेरिकी संसद भवन कैपिटॉल बिल्डिंग में ट्रंप समर्थकों की ओर से की गई हिंसा के बाद आया है.
#BREAKING Twitter suspends 70,000 accounts linked to pro-Trump QAnon conspiracy pic.twitter.com/ycPkp1KsrU
— AFP News Agency (@AFP) January 12, 2021
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
ट्विटर ने कैपिटॉल बिल्डिंग में हिंसा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को भी अनिश्चितकाल के लिए बैन कर दिया था. ट्रंप के हैंडल को भड़काऊ ट्वीट और हिंसा फैलने के डर से सस्पेंड किया गया था, ऐसा माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने कहा था.
इसके बाद ट्विटर ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि 'शुक्रवार के बाद से हमारी कोशिशों के चलते, 70,000 से ज्यादा अकाउंट्स को सस्पेंड किया जा चुका है, जिसमें कई मामले ऐसे थे, जहां एक ही व्यक्ति कई अकाउंट चला रहा था.' साइट ने ब्लॉग में लिखा कि 'ये अकाउंट नुकसान पहुंचाने वाले QAnon से जुड़ी सामग्री शेयर करने बड़े स्तर पर लिप्त पाए गए थे और इस कॉन्सपिरेसी थ्योरी से जुड़ी चीजें पूरे प्लेटफॉर्म पर फैला रहे थे.'
बता दें कि 20 जनवरी को जो बाइडेन के शपथग्रहण के पहले हिंसा फैलने से बचाव के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स बड़े कदम उठा रहे हैं. ट्विटर सहित फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी ट्रंप के अकाउंट को निलंबित कर रखा है. वहीं, ट्रंप को समर्थन देने वाले इस दक्षिणपंथी संगठन के खिलाफ भी सोशल मीडिया कंपनियां सख्ती दिखा रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं