विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2017

तीन तलाक की प्रथा से मुस्लिम महिलाओं को खुद को आजाद कराने का रास्ता मिल गया है : पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कहा

पीएम ने कहा, ‘सबका साथ, सबका विकास’ का आह्वान करते हुए मोदी ने कहा कि नये साल का मंत्र ‘सुधार, प्रदर्शन, परिवर्तन’ होना चाहिए.

तीन तलाक की प्रथा से मुस्लिम महिलाओं को खुद को आजाद कराने का रास्ता मिल गया है : पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कहा
तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को खुद को आजाद कराने का रास्ता मिल गया है : पीएम मोदी (फाइल फोटो)
  • नए साल का मंत्र 'सुधार, प्रदर्शन, परिवर्तन' होना चाहिए : पीएम मोदी
  • 'साल 2018 में लोग राष्ट्र के संपूर्ण विकास की दिशा में काम करें'
  • 'सरकार कालाधन, भ्रष्टाचार, बेनामी संपत्ति से निपटने के उपाय जारी रखेगी'
नई दिल्ली: एक बार में तीन तलाक को प्रतिबंधित करने वाले विधेयक के लोकसभा में पारित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर आज अपनी पहली टिप्पणी में कहा, ‘‘कई वर्ष तक पीड़ा झेलने के बाद, मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को आखिरकार खुद को इस प्रथा से आजाद कराने का रास्ता मिल गया है.’’

मन की बात में बोले पीएम मोदी- 26 जनवरी के समारोह में दस देशों के नेता लेंगे हिस्सा, 10 बड़ी बातें

2017 के आखिरी दिन हुए इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 में लोग राष्ट्र के सम्पूर्ण विकास की दिशा में काम करें क्योंकि उनकी सरकार कालाधन, भ्रष्टाचार, बेनामी संपत्ति एवं आतंकवाद से निपटने के लिये सुधार उपायों को जारी रखने वाली है.

‘सबका साथ, सबका विकास’ का आह्वान करते हुए मोदी ने कहा कि नये साल का मंत्र ‘सुधार, प्रदर्शन, परिवर्तन’ होना चाहिए.

VIDEO-  लोकसभा में तीन तलाक बिल पास, सभी संशोधन गिर गए

पिछले सप्ताह लोकसभा में पारित ‘मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक’ का उल्लेख किये बिना मोदी ने कहा, ‘‘एक बार में तीन तलाक की इस प्रचलित प्रथा के कारण मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने कई वर्ष तक तकलीफें झेलीं लेकिन अब उन्हें इस प्रथा से खुद को आजाद कराने का एक तरीका मिल गया है.’’

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Triple Talaq, Mann Ki Baat, New Year 2018, New Year Eve
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com