विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2018

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव मई में तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे

राज्य की विपक्षी पार्टियों द्वारा चुनाव आयोजित कराने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग के सवान पर हालांकि उन्होंने चुप्पी साध ली. 

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव मई में तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनाव मई के प्रथम सप्ताह में तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को इस बात की घोषणा की. राज्य चुनाव आयुक्त ए.के.सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, 'पंचायत चुनाव एक, तीन और पांच मई को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे. मतगणना आठ मई को की जाएगी.' उन्होंने कहा, '20 जिलों में कुल 58,467 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. जहां 5.08 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे.' सिंह ने यह भी कहा कि चुनाव के लिए नामांकन आमंत्रण का नोटिस दो अप्रैल को जारी किया जाएगा, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल होगी. राज्य की विपक्षी पार्टियों द्वारा चुनाव आयोजित कराने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग के सवान पर हालांकि उन्होंने चुप्पी साध ली. 

VIDEO : हिंसा के बाद राज्पाल का दौरा​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com