विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2015

पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू में सीमा चौकियों को निशाना बनाया, तीन घायल

पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू में सीमा चौकियों को निशाना बनाया, तीन घायल
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पेट्रोलिंग करते बीएसएफ जवान (फाइल फोटो)
जम्मू:

पाकिस्तानी बलों ने गुरुवार रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी की और आठ सीमा चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें जम्मू जिले के अर्निया कस्बे में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सीमा चौकी भी शामिल है।

इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू जिले के आरएस पुरा और अर्निया सब-सेक्टर में रात को छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

दागे गए मोर्टारों से सीमाई कस्बे अर्निया में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तानी बलों द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा चुका है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तानी फायरिंग, पाकिस्तानी रेंजर्स, संघर्षविराम उल्लंघन, नियंत्रण रेखा, जम्मू, बीएसएफ, Pakistani Firing, Ceasefire Violation, Jammu, BSF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com