विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2015

राजस्थान : प्यास बुझाने के चक्कर में कुछ इस तरह आफत में फंसी तेंदुए की जान

राजस्थान : प्यास बुझाने के चक्कर में कुछ इस तरह आफत में फंसी तेंदुए की जान
बर्तन में फंसा तेंदुए का मुंह
राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले के सादुल्खेरा गांव में एक तेंदुए के साथ बुधवार को अजीबोगरीब घटना हो गई। तेंदुआ शायद पास के कुम्भलगढ़ अभयारण्य से गांव में पहुंच गया। इसी दौरान जब तेंदुए को प्यास लगी, तो उसने पानी पीने के लिए गांव वालों के एक बर्तन में मुंह डाल दिया।

इंजेक्शन देकर बर्तन से निकाला गया सिर
बर्तन में मुंह डालते ही उसका सिर उसमें फंस गया। इसके बाद गांव वालों ने शोर मचाया और वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। फिर काफी कोशिशों के बाद, अधिकारियों ने तेंदुए को इंजेक्शन देकर बर्तन से तेंदुए का सिर बाहर निकाला।

अब स्वस्थ है तेंदुआ
वन विभाग के डीएफओ कपिल शर्मा ने NDTV को बताया कि यह नर तेंदुआ करीब तीन साल का है। फिलहाल, इसे वन अधिकारी अपनी देख-रेख में रखेंगे और बाद इसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। डॉक्टरों ने तेंदुए की जांच करने के बाद कहा कि अभी वह स्वस्थ है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
राजस्थान : प्यास बुझाने के चक्कर में कुछ इस तरह आफत में फंसी तेंदुए की जान
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com