दिल्ली में सिखों की सबसे बड़ी संस्था दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के चुनावों के नतीजे बुधवार को आएंगे. समिति के लिए हर 4 साल में होने वाले चुनाव के लिए रविवार को वोट डाले गए थे. इन चुनावों में कुल 46 वार्डों के लिए 3,42,065 वोटर थे जिसमें 37.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया है जबकि पिछले चुनावों में 45.61 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.
क्यों है डीएसजीएमसी चुनाव अहम?
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिल्ली के अंदर सभी गुरुद्वारों का प्रबंधन करती है. यही नहीं कई स्कूल,कॉलेज और अस्पताल भी चलाती है इसके अलावा दिल्ली में सिखों के मुद्दे भी उठाती है. कुल मिलाकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिल्ली में सिखों की सबसे बड़ी संस्था है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुख्य पार्टियां
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर परचम लहराने के लिए मुख्य मुकाबला तीन पार्टियों में है. शिरोमणि अकाली दल (बादल), शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) और जग आसरा गुरु ओट (जागो). इन तीनों पार्टियों में से शिरोमणि अकाली दल (बादल) इस समय दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में सत्ता पर काबिज है.
मुख्य उम्मीदवार
मनजिंदर सिंह सिरसा
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में सबसे अहम उम्मीदवार हैं सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जो इस समय दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हैं. सिरसा इस समय पंजाबी बाग वार्ड से निर्वाचित सदस्य हैं और इस बार फिर वह पंजाबी बाग वार्ड से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस बार पंजाबी बाग वार्ड पर ही सबसे ज्यादा 54.1 प्रतिशत मतदान हुआ है. मनजिंदर सिंह सिरसा 2017 से 2020 के दौरान बीजेपी के टिकट पर राजौरी गार्डन से विधायक भी रह चुके हैं. कोरोना काल में ऑक्सीजन और अस्पताल आदि व्यवस्था करने में मनजिंदर सिरसा आगे रहे थे. यही नहीं मौजूदा अफगानिस्तान संकट के दौरान भी अफगानिस्तान से सिखों की वापसी को लेकर मनजिंदर सिंह सा बेहद एक्टिव हैं.
हरविंदर सिंह सरना
सरदार हरविंदर सिंह सरना शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के महासचिव हैं और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हैं. सबसे खास बात यह है कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा जिस पंजाबी बाग वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं उसी वार्ड में हरविंदर सिंह सरना उनको चुनौती दे रहे हैं.
मंजीत सिंह जीके
सरदार मंजीत सिंह जीके दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हैं और जग आसरा गुरु ओट (जागो) पार्टी के अध्यक्ष हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं