विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2016

सुषमा स्वराज आज UN महासभा में नवाज शरीफ को दे सकती हैं करारा जवाब

Also Read in
सुषमा स्वराज आज UN महासभा में नवाज शरीफ को दे सकती हैं करारा जवाब
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज संयुक्त राष्ट्र संघ की नेशनल असेंबली में बोलेंगी
  • सुषमा स्वराज आज संयुक्त राष्ट्र संघ की नेशनल असेंबली में बोलेंगी
  • पीएम नवाज़ शरीफ़ के कश्मीर राग पर सुषमा दे सकती हैं करारा जवाब
  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज न्यूयॉर्क शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंची थीं
संयुक्त राष्ट्र: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज संयुक्त राष्ट्र संघ की नेशनल असेंबली में बोलेंगी. सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि हाल में पाक पीएम नवाज़ शरीफ़ के कश्मीर राग पर सुषमा क्या जवाब देती हैं. हाल ही में यूएन नेशनल असंबेली में नवाज़ शरीफ़ ने कहा था कि भारत कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है. कश्मीरियों पर अत्याचार हो रहा है.

नवाज़ के भाषण पर भारत ने राइट टू रिप्लाई के तहत पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बताते हुए आतंकवाद को मानवाधिकार का सबसे बड़ा उल्लंघन बताया था. सुषमा शनिवार दोपहर यहां पहुंची हैं. कल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट में कहा था, ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज न्यूयॉर्क पहुंचीं.’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संयुक्त राष्ट्र संघ, संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा, नवाज़ शरीफ़, जम्मू कश्मीर, Jammu Kashmir, Sushma At UN, United Nations General Assembly, Nawaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com