बिहार का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बजाय भाजपा से होने के पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के जोर देने पर राज्य में सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री पद पर नीतीश का यह तीसरा कार्यकाल है. भाजपा के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय पासवान ने इस बात पर जोर देने की कोशिश की कि जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (नीतीश कुमार) के प्रति उनके मन में असम्मान की भावना नहीं है. लेकिन इस बात का जिक्र किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही राजग के सभी घटक दलों को वोट मिले थे. पासवान ने सोमवार को कहा था कि लगातार तीन कार्यकाल तक हम (भगवा दल) नीतीश कुमार के लिए खड़े रहे. समय आ गया है कि वह बदले में भाजपा को एक मौका दें. लोकसभा चुनाव से साबित हो गया है कि उन्हें भी वोट पाने के लिए नरेंद्र मोदी की जरूरत है.
इस पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में एनडीए के कैप्टन नीतीश कुमार ही हैं और बदलाव का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. बुधवार को ट्वीट करते हुए मोदी ने लिखा, 'बिहार में एनडीए के कैप्टन नीतीश कुमार हैं और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी वही कैप्टन रहेंगे. जब कैप्टन इनिंग में प्रतिद्वंद्वियों को हरा रहा है तो बदलाव का सवाल कहां पैदा होता है.'
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
बिहार में भाजपा नेताओं को अचानक नीतीश कुमार के नेतृत्व से क्यों होने लगी है बोरियत?
बता दें, यह पूछे जाने पर कि वह भाजपा से किसे मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहेंगे, पासवान ने कहा था कि यह (उपमुख्यमंत्री) सुशील कुमार मोदी, (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री) नित्यानंद राय हो सकते हैं या भाजपा नेतृत्व जिन्हें उपयुक्त समझे. उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार लंबे समय तक राज्य की सेवा कर चुके हैं. वह अब केंद्र जा सकते हैं और बिहार की राजनीति को जदयू की दूसरी पंक्ति के नेताओं के लिए छोड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘यह मेरी निजी राय है.'
राजद नेता शिवानंद तिवारी का सीएम नीतीश कुमार पर हमला, कहा- अब BJP आपको ढोने को तैयार नहीं...
पासवान की यह राय खुद सुशील कुमार मोदी के रुख के विपरीत है, जिन्होंने हाल में कहा था कि राजग नीतीश कुमार के नेतृत्व में अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ेगा. पासवान के बयान पर जदयू नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी, राज्य के मंत्री और विधानसभा में उप नेता श्याम रजक और प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने पासवान की आलोचना की.
राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ‘क्या मुख्यमंत्री भाजपाईयों की बात का खंडन करने का माद्दा रखते हैं? क्या यह सच नहीं है कि आदरणीय नीतीश जी ने मोदी जी के नाम पर वोट मांग कर अपना घोषणा पत्र जारी किए बिना ही भाजपा के घोषणा पत्र पर 16 सांसद बना लिए? क्या यह यथार्थ नहीं है कि हरेक विधेयक पर वो भाजपा का समर्थन कर रहे है? फिर वो अलग कैसे?
कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘बिहार में भाजपा सुनियोजित तरीके से नीतीश कुमार से छुटकारा पाने हेतु करवा रही है मुख्यमंत्री के विरुद्ध अपमानजनक बयानबाजी, हालांकि ये उनका आंतरिक मामला है लेकिन इस स्थिति के लिए नीतीश जी क्या स्वयं नही हैं जिम्मेदार? भस्मासुर तो उन्होंने ही पैदा किया है.' पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा नीत रालोसपा ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है. लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वह नूरा कुश्ती कर रही है.
VIDEO: बीजेपी MLC की सलाहः बिहार की सत्ता सुशील मोदी को सौंप दें नीतीश कुमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं