सनी लियोनी इस घटना में बाल-बाल बच गई हैं. ( फाइल फोटो)
- घटना के समय सनी लियोनी के पति भी थे मौजूद
- खराब मौसम बना घटना की वजह
- सनी लियोनी ने की पायलट की तारीफ
नई दिल्ली:
एक्ट्रेस सनी लियोनी का प्राइवेट प्लेन हादसे का शिकार होते-होते बच गया है. ये घटना महाराष्ट्र में हुई है. सनी लियोनी इस घटना में बाल-बाल बच गई हैं. सनी लियोनी के साथ उनके पति और दोस्त भी प्लेन में थे. दुर्घटना की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है. इस घटना की पूरी जानकारी सनी लियोनी ने ट्वीट कर बताई है. उन्होंने पायलट की तारीफ करते हुए कहा कि सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है. सनी ने ट्विटर पर कहा " भगवान को शुक्र है कि हम सब जिंदा हैं. हमारा प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया था. अब हम ईश्वर को याद कर रहे हैं और वापस घर जा रहे हैं'
सनी ने इसके साथ ही पायलट को भी शुक्रिया कहा है. उनका कहना था कि सबकी जिंदगी बचाने और मुश्किल से निकालने के लिए पायलट ने शानदार काम किया है. उन्होंने घटना के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि जब पायलट भी प्रार्थना करने लगे तो यह सबसे बुरा अनुभव होता है.Thank the lord we are all alive! Our private plane almost crashed through bad weather. Counting our stars and driving home! Thank you God! pic.twitter.com/9jhTQ1arHX
— Sunny Leone (@SunnyLeone) May 31, 2017
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sunny Leone, Sunny Leone Plane Crash, Sunny Leone News, Sunny Leone Accident, Sunny Leone Husband, Daniel Weber