- कहा- मैंने एक पैसा नहीं लिया है
- मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद- शिवकुमार
- ईडी तीन बार कर चुकी है पूछताछ
कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गणेश चतुर्थी के दिन भी पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से कहा कि मुझे आज यानी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने स्वर्गीय पिता की याद में धार्मिक संस्कार करने थे लेकिन ये लोग मुझे इतना भी नहीं करने दे रहे. खैर मैं फिर आम जनता और अपनी पार्टी के लिए यहां पूछताछ में शामिल होने के लिए आया हूं. बता दें कि डीके शिवकुमार के खिलाफ राज्य बीजेपी ने मामला दर्ज कराया था. डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि मैंने किसी से एक पैसा भी नहीं लिया है. मैं जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा हूं. आज गणेश चतुर्थी के मौके पर जिस पिता ने मुझे जिंदगी दी मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देना चाहता था. लेकिन ना तो बीजेपी और न ही ईडी मुझे इतना करने की भी अनुमति दे रही है. मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.
कर्नाटक कांग्रेस के नेता शिवकुमार दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
बता दें कि डीके शिवकुमार अभी तक तीन बार ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हो चुके हैं. उनपर आरोप है कि उन्होंने सात करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की है. डी के शिवकुमार से मनी लॉड्रिंग के एक मामले में शुक्रवार को ईडी ने चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. अधिकारियों ने बताया था कि शिवकुमार शाम करीब साढ़े छह बजे यहां खान मार्केट में लोक नायक भवन स्थित एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे. उनके साथ उनके समर्थक भी थे. वह रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर वहां से निकले. अधिकारियों ने बताया था कि धनशोधन रोकथाम कानून के तहत शिवकुमार का बयान दर्ज कर लिया गया है. आपको बता दें कि मामले के जांच अधिकारी ने उन्हें आज फिर से बयान दर्ज कराने के लिए कहा था.
कर्नाटक की राजनीति के 'चाणक्य' इस कांग्रेस नेता पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी
कनकपुरा विधानसभा सीट से विधायक ने एजेंसी के कार्यालय में प्रवेश करने से पहले संवाददाताओं से कहा था कि यह मेरा कर्तव्य है (पेश होना)... मुझे कानून का सम्मान करना है. हम कानून बनाने वाले और कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं. उन्होंने (ईडी) मुझे बुलाया है... मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे धनशोधन रोकथाम कानून के तहत क्यों बुलाया है.' उन्होंने कहा था कि वह ईडी का सामना करने के लिए तैयार हैं. गुरुवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शिवकुमार की वह याचिका खारिज कर दी थी जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा जारी किए गए समन को चुनौती दी थी. इसके बाद उन्हें एजेंसी के सामने पेश होना पड़ा.
इससे पहले, दिन में शिवकुमार ने संकेत दिया कि 2017 में राज्यसभा चुनाव के दौरान गुजरात के कांग्रेस विधायकों को कर्नाटक के एक रिसॉर्ट में सुरक्षित रखने में उनकी 'महत्वपूर्ण भूमिका' आयकर छापों और बाद में ईडी की कार्रवाई का कारण है. केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार, नई दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के एक कर्मचारी और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था. ईडी का मामला आयकर विभाग द्वारा पिछले साल बेंगलुरु की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर एक आरोपपत्र पर आधारित है जिसमें करोड़ों रुपये की कर चोरी और हवाला लेनदेन का आरोप लगाया गया था.
VIDEO: डीके शिवकुमार से दिल्ली में पूछताछ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं