विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2017

मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा के कोल्ड स्टोरेज में गैस का रिसाव, कई बच्चे हुए बेहोश

कुडीपुरा थाना क्षेत्र में सुबह कोल्ड स्टोरेज से संभवत: अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, जिससे स्टोरेज के करीब स्थित निजी भारत भारती स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी.

Also Read in
मध्य प्रदेश : छिंदवाड़ा के कोल्ड स्टोरेज में गैस का रिसाव, कई बच्चे हुए बेहोश
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बुधवार को आलू के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव से पास में स्थित स्कूल के 33 बच्चों की तबियत बिगड़ गई. पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, कुडीपुरा थाना क्षेत्र में सुबह कोल्ड स्टोरेज से संभवत: अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, जिससे स्टोरेज के करीब स्थित निजी भारत भारती स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी. कुछ बच्चे बेहोश होने लगे. उसके बाद पूरे स्कूल व आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी गई. 

पढे़ें,  प्यार के लिए जान देने वाले एक प्रेमी युगल के लिए हुई पत्थरबाजी, 259 लोग घायल

पुलिस के मुताबिक, बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. सभी का उपचार जारी है. गैस रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

वीडियो : 9 साल की मुस्कान की बड़ी कोशिश

चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों की आंखों और गले में तकलीफ है, बच्चों को सिलाइन (ग्लूकोस की बॉटल) चढ़ाई गई है. कुछ बच्चों को ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ रही है, पर सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. कुल 33 बच्चे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाए गए हैं.


इनपुट : आईएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Chindwara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com