- रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-5 को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी
- हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लैब ने भारत में इसे डेवलप किया है.
- ड्राई फॉर्मेट में इसे 2 से 8 डिग्री तापमान पर संग्रहीत किया जा सकता है
रूसी वैक्सीन SPUTNIK V के भारत में आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है. हैदराबाद की डॉ. रेड्डीज लैब द्वारा भारत में निर्मित इस वैक्सीन की प्रभावशीलता 91.6 प्रतिशत है, जो कि मॉडर्ना और फाइजर शॉट्स के बाद सबसे अधिक है. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत ने तीसरी वैक्सीन के रूप में इसे उपयोग की मंजूरी दी गई है.
भारतीय दवा नियामक की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने Sputnik V को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी देने के लिए आज बैठक की और उसमें उसके क्लीनिकल ट्रायल के नतीजों पर विचार किया. 1 अप्रैल को हुई आखिरी बैठक में, सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने डॉ. रेड्डी लैब से वैक्सीन के सभी इम्युनोजेनसिटी पैरामीटर्स का डेटा जमा करने के लिए कहा था.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
रूस की Sputnik V वैक्सीन को अंतिम दौर के ट्रायल में पाया गया 91.6% प्रभावी : लेंसेट
डॉ. रेड्डी ने स्पुतनिक-V के आपातकालीन उपयोग के लिए 19 फरवरी को आवेदन किया था, जो भारत समेत यूएई, वेनेजुएला और बेलारूस में क्लीनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में है. भारत में, स्पुतनिक-V का कालीनिकल परीक्षण 18 से 99 साल के उम्र के लोगों के बीच लगभग 1,600 लोगों पर किया जा रहा है.
क्लीनिकल टेस्ट: पुणे में 17 लोगों को लगाया गया स्पुतनिक वी टीका
स्पुतनिक-V वैक्सीन का नाम सोवियत रूस के पहले स्पेस सैटेलाइट के नाम पर रखा गया है, जो कोविड वायरस को कमजोर करने के सिद्धांत पर काम करता है और शरीर में प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर करता है. दो-खुराक वाली इस वैक्सीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रत्येक शॉट के लिए $ 10 से कम है. वैक्सीन को ड्राई फॉर्मेट में 2 से 8 डिग्री तापमान पर संग्रहीत किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं