विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2021

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले सपा नेता ने कर दिया घाट का लोकार्पण 

नारियल फोड़कर लोकार्पण करने की जानकारी भी सपा जिलाध्यक्ष ने एक वीडियो वायरल करके दी. वायरल वीडियो में जादौन देवराहा बाबा घाट पर नारियल फोड़कर लोकार्पण करते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने एक बयान जारी कर इस कदम को सही ठहराया.

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले सपा नेता ने कर दिया घाट का लोकार्पण 
योगी आदित्यनाथ को मथुरा में प्रख्यात संत देवराहा बाबा घाट का लोकार्पण करना था (प्रतीकात्मक)
मथुरा:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा में रविवार को प्रख्यात संत देवराहा बाबा की स्मृति में निर्मित घाट का लोकार्पण करना था, लेकिन सपा के जिलाध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन ने शनिवार की रात घाट पर नारियल फोड़कर कथित तौर पर इसका लोकार्पण कर दिया.

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन में यमुना किनारे 'कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक' का आयोजन हो रहा है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री को भी आना है. घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी गौरव ग्रोवर ने जांच का आदेश देकर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. नारियल फोड़कर लोकार्पण करने की जानकारी भी सपा जिलाध्यक्ष ने एक वीडियो वायरल करके दी. वायरल वीडियो में जादौन देवराहा बाबा घाट पर नारियल फोड़कर लोकार्पण करते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने एक बयान जारी कर इस कदम को सही ठहराया.

जादौन ने कहा कि देवराहा बाबा घाट निर्माण की योजना तो सपा सरकार की थी इसलिए योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण कर केवल श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं. एसएसपी ने कहा कि ऐसी हरकत से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नहीं बदलेगा. वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधिवत लोकार्पण करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chief Minister Yogi Adityanath, SP District President Lokmani Kant Jadoun, Saint Devraha Baba
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com