विज्ञापन

गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर या कुलदीप यादव, सुनील गावस्कर ने बताया दूसरे टी-20 में भारत की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन?

भारतीय टीम 250 रन का बचाव नहीं कर पाई जिसके बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावकस्कर ने रिएक्ट किया है. गावस्कर ने सीधे तौर पर माना है कि इस मैच में सबसे बड़ी गलती भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने की है.

गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर या कुलदीप यादव, सुनील गावस्कर ने बताया दूसरे टी-20 में भारत की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन?
गावस्कर ने बताया हार का कारण

भारतीय टीम दूसरे टी-20 में 250 रन का बचाव नहीं कर पाई जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है. एक ओर भारत के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 249 रन का स्कोर बनाकर गेंदबाजों को पर्याप्त रन दिए थे कि उनका बचाव हो सके लेकिन शाई होप और रदरफोर्ड ने मिलकर तूफानी बल्लेबाजी कर भारतीय गेंदबाजों के हर एक वार को नाकाम कर दिया. शाई होप ने 45 गेंद पर 102 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं, शेरफेन रदरफोर्ड 37 गेंद पर 84 रन बनाकर मैच को एक तरफा कर दिया. वेस्टइंडीज 9 गेंद शेष रहते मैच को 6 विकेट से जीतने में सफल रही. भारत की हार के बाद पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने रिएक्ट किया है.

यहां हो गई सबसे बड़ी गलती

गावस्कर ने भारत की हार का अहम कारण बताया है. पूर्व कप्तान ने मैच के बाद हॉट स्टार पर बात करते हुए कहा, "मेरी नजर में सातवें ओवर में गलती हुई, जब 6 ओवर तक तेज गेंदबाजों ने भारत को तीन सफलता दिलाई थी तो सातवां ओवर भी किसी तेज गेंदबाज से कराना था. वहां, सातवें ओवर में शिवम दुबे से गेंदबाजी करना मैच का टर्निंग प्वाइंटा साबित हुआ., मुझे लगता है कि वहां अर्शदीप गेंदबाजी करते तो शायद उस समय भारत को एक विकेट और मिल सकता था. तीन विकेट गिरने से वेस्टइंडीज दबाव में थी. लेकिन वहां दुबे को गेंदबाजी पर लाना एक गलती थी"

गावस्कर ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा,  "मुझे लगा था कि कुछ अच्छे ओवरों के बाद भारत का स्कोर लगभग 235-240 होगा. भारत ने 9 रन ज्यादा बनाए. इसलिए, साफ है कि बल्लेबाजों को दोष नहीं दिया जा सकता. मुझे नहीं लगता  यह बिल्कुल साफ है कि गेंदबाजों ने उस तरह से गेंदबाजी नहीं की, जैसी उन्हें करनी चाहिए थी. असल में, यह जानना दिलचस्प होगा कि अगर कोई बॉलिंग कोच से पूछे कि उन्हें इन गेंदबाजों से क्या उम्मीद थी और क्या उन्होंने वैसा किया या नहीं."

होप और  रदरफोर्ड की पारी ने खत्म कर दिया मैच

बता दें कि होप और  रदरफोर्ड के बीच चौथे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी हुई जिसने मैच को बदलने का काम किया. एक समय वेस्टइंडीज के 3 विकेट 58 रन पर गिर गए थे लेकिन 7वें ओवर में शिवम दुबे गेंदबाजी करने आए, दबाव वाले समय में गेंदबाजी में बदलाव ने दोनों बल्लेबाजों पर से दबाव हटा दिया, वेस्टइंडीज की पारी के सातवें ओवर में 14 रन बने जिसने दोनों बल्लेबाजों को कॉन्फिडेंस दिया, इसके बाद दोनों ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और मैच को खत्म करने का काम किया. अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया है. 

यह भी पढ़ें | शाई होप ने मचाया तूफान, 45 गेंदों में शतक, भारत के खिलाफ सबसे तेज टी-20 शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | रांची में हार गई भारतीय टीम, फिर भी खुश क्यों हैं श्रेयस अय्यर? वजह बने ये दो खिलाड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs West Indies 2026, Sunil Gavaskar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com