विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2015

सोमनाथ भारती पुलिस के साथ खेल रहे 'चूहे बिल्ली का खेल'

सोमनाथ भारती पुलिस के साथ खेल रहे 'चूहे बिल्ली का खेल'
सोमनाथ भारती (फाइल फोटो)
आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। पत्नी द्वारा दायर किए गए हत्या के प्रयास के आरोप में उन्हें पुलिस अरेस्ट करने वाली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोमनाथ भारती को आपराधिक रिकॉर्ड वाले किसी व्यक्ति से मदद मिल रही है।

सोमनाथ भारती मंगलवार से लापता हैं जब से हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज की है। उन्होंने हालांकि सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट सुनवाई सोमवार को करेगा।

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जो खुद एक वकील हैं, की पत्नी लिपिका मित्रा ने उन पर घरेलू हिंसा और कत्ल के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस कोर्ट ऑर्डर के बाद से उन्हें ढूंढ रही है लेकिन वह बार बार अपने फोन नंबर और लोकेशन बदल रहे हैं।

उनके आखिरी बार आगरा में होने के कयास लगाए गए। पुलिस मोबाइल फोन सिग्नल के आधार पर कहती है कि वह कभी हरियाणा जाते हैं और कभी पश्चिमी यूपी। 4-5 लोगों का एक समूह उनके साथ हर वक्त है। पुलिस का कहना है कि वे सब आपराधिक इतिहास वाले हैं।

वह छुपे जरूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सुबह से 'लौट आओ सोमू' ट्रेंडिग में है। लोग केजरीवाल और भारती पर तरह तरह के ट्वीट कर रहे हैं। केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि सोमनाथ भारती सरेंडर कर दें। यह ट्वीट देखिए-

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोमनाथ भारती, Somnath Bharti, अऱविंद केजरीवाल, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com